Posts

चोला

लोक-लाज का चोला फेंक दो उतार के कौन देख रहा है तेरे अश्रु के धार को सबकी सोचते-सोचते आधी जंग हार गयी ख़ुद को देखो तो अभी भी ना देर हुयी उठ, बना फिर से अपनी पहचान... तभी आएगी तेरे लब ...

हस्तियाँ

हस्तियाँ हस्तियाँ  मिट जाने दो नाम गुम   जाने दो हर दिन के मरने से.. . एक बार ही मर जाने दो एक वादा अभी कर लो आगे तुम कभी ना मिलो... मेरे जाने के बाद तुम रौशन ही रहो.... निशानियाँ रह जाएँगी उसका तुम भरण कर लो सौ बार मरने से .... एक बार ही मर जाने दो इतना जो दिया तुमने कैसे लौटाऊँगी ??? खुशियाँ जो दिया तुमने वो दुगनी हो के मिले। .. और गम जो दिए तुमने वो पल-पल तुम भी जियो। हस्तियाँ मिट जाने दो नाम गुम जाने दो हर दिन के मरने से.. . एक बार ही मर जाने दो

पहचान

हर राहगीर के दिल में दम क्यों नहीं होता... सबकी आँखे कभी नम क्यों है होता ??? क्यों मन की बात सिर्फ पन्नो पे है उतरती ... जो है इसकी मंजिल वहां क्यों नहीं रहती ? हर किसी का कोई दाता क्यों है ... कोई अपना विधाता खुद क्यों नहीं है?? क्यों फ़र्क़ करता है समय सबके रिश्ते में ... क्या है ये सही जो आती है सबके हिस्से में ?? क्या हर पहचान की कुछ कीमत है होती ... जो पूरा न हो तो पहचान , पहचान नहीं होती ???

कविता

जब दिल में हो बहुत कुछ, और तुम कहना चाहो कुछ तब बताती है कविता !!! जब कलम का हो कागज से प्यार, और तुमहरा दिल हो किसी के लिए बेकरार तब बनती है कविता !!! जब छूना हो एक दूजे के मन को, जब कागज छुए कलम को, जब तुम छुओ उन्स्मन को तब बनती है कविता !!! जब दिल गाये और आंसू भी मुस्काए, तब बनती है कविता !!! जब दिल में हो कोई शोर, और कोई ना हो तेरी ओर, तब बनती है कविता !!! जब जरुरत हो तुम्हे अपनेपन की, जब फुर्सत हो अपने मन की, तब राह दिखलाती है कविता !!! जब दिल में छिपा हो कोई चोर, और तुम्हारा दिल भी बन जाये कभी चोर, तब बनती है कविता !!! किसी के पहचान, किसी की मुस्कान बनती है कविता !!! किसी की जान, किसी की अरमान बनती है कविता !!! शायद कुछ इन्ही लम्हों में बनती है कविता !!! जब लम्हा बदल जाये खूबसूरत लम्हों में, तब कविता बदल जाती है खूबसूरत कहानी और किस्सों में, अनेक सूरत में बनती है कविता !!! बहुत खूबसूरत है ये कविता !!! ताकत नही मेरी कलम की, की कविता को मैं कविता में उतारूँ खुद डूब जाऊँ या खुद को ही उबारुं, इन्ही लम्हों से सजती है कविता, शायद कुछ ऐसी ही बनती है कवि...

Welcome

Welcome..